छत्तीसगढ़ के दुर्ग में विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह में उस समय आत्मीयता और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक गजेन्द्र यादव खुद हाथ में फुलेता थामकर दोहा पाठ करते हुए पारंपरिक राउत नाचा में शामिल हुए। मांदर की थाप, सुवा नृत्य की पारंपरिक गूंज और लोकसंस्कृति के जीवंत रंगों के बीच उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ दीपोत्सव की खुशियां बांटीं। श्री यादव ने कहा कि हमारे पर्व केवल उत्सव मनाने का साधन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।
कार्यकर्ताओं को संगठन की वास्तविक ताकत और अपने परिवार का अभिन्न हिस्सा बताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्ग के विकास और जनसेवा के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में हर कार्यकर्ता का पसीना और समर्पण शामिल है। उन्होंने धनतेरस, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और मातर पर्व की बधाई देते हुए सभी से अपनी गौरवशाली परंपराओं से जुड़ने का आह्वान किया। आपसी विश्वास, अपनत्व और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर यह आयोजन सभी के लिए स्मरणीय बन गया।
#GajendraYadav #Durg #DiwaliMilan #ChhattisgarhSanskriti #RautNacha #SuwaNritya #BJPChhattisgarh #KaryakartaSamman #JanSeva #FatafatNews