कुमारखंड: डॉ० दीपक कुमार ने कुमारखंड अंचल परिसर में स्वच्छ व शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर सह प्यूरीफायर प्रदान किया
मधेपुरा जिले के कुमारखंड अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को शाम करीब चार बजे स्वच्छ व शीतल पेयजल आपूर्ति के लिए वाटर कूलर सह प्यूरीफायर डॉ० दीपक कुमार के सौजन्य से प्रदान किया गया। जिसका विधवत उद्घाटन सीओ विशाल अग्रवाल, आरओ विरेंद्र विप्रोहित,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।