सागर नगर: विधायक लारिया ने सानोधा में शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान किया
नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने ग्राम सानोधा पहुंचकर अरुण अहिरवार एवं परिजनों से भेंटकर शोक सांत्वना व्यक्त कर संबल प्रदान किया। विगत दिनों बीएमसी सागर में अरुण अहिरवार की 18 माह की बच्ची का इलाज के दौरान जलने से निधन हो गया था। विधायक लारिया ने परिजनों को हरसंभव मदद करने एवं घटना की निष्पक्ष जांच कराने हेतु आश्वस्त किया।