सागर नगर: विधायक प्रदीप लारिया ने रेलवे गेट नंबर 28 के निर्माण कार्य को 30 अप्रैल तक पूरा करने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा
मकरोनिया-झांसी रोड पर स्थित रेलवे गेट नंबर 28 पर रेलवे ओवर ब्रिज बीते 7 सालों से निर्माणाधीन है लेकिन अब तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। निर्माण की धीमी गति के कारण यह ब्रिज कछुआ चाल से आगे बढ़ रहा है जिससे क्षेत्र सहित जिले के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इस संदर्भ में सोमवार को विधायक ने अधिकरियों को पत्र लिखा हैं।