सागर नगर: बामोरा स्थित कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएँ
पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने सोमवार दोपहर 3:00 से सागर के बामोरा स्थित कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उनकी गृह विधानसभा क्षेत्र खुरई के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में आम जन अपनी-अपनी समस्याओं के आवेदन लेकर पहुंचे जहां भूपेंद्र सिंह ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए दूरभाष पर अधिकारियों को निर्देशित किया।