सागर नगर: स्वीडिश मिशन स्कूल में कलेक्टर की पहल पर पुस्तक मेले का हुआ आयोजन, अभिभावकों और छात्रों ने की सराहना
नवीन शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ में क्रय किए जाने वाली पुस्तकें, स्टेशनरी, गणवेश इत्यादि उचित मूल्य पर सुलभ कराये जाने हेतु पुस्तक मेले का आयोजन 29 से 31 मार्च तक स्वीडिश मिशन स्कूल में रोजाना शाम 4:00 आयोजित किया गया। इस पुस्तक मेले की अभिभावक को और विद्यार्थियों ने काफी सराहना की। अभिभावकों को एक ही स्थान पर किफायती दामों में शैक्षणिक सामग्री मिल सकी।