सागर नगर: नरयावली MLA प्रदीप लारिया ने मकरोनिया में सड़क और पार्क के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
विधायक प्रदीप लारिया ने नागरिकों के सुगम आवागमन को दृष्टिगत रखते हुऐ सोमवार को नपा मकरोनिया अंतर्गत वल्लभ भाई वार्ड क्र.9 में सीसी रोड एवं रामलला वार्ड क्र.-7 में डामरीकृत रोड एवं शांतिपुरम पार्क निर्माण कार्य का स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासियों की मौजूदगी में भूमिपूजन किया। विधायक ने कहा कि नपा क्षेत्र में 34 लाख के निर्माण कार्यों का श्री गणेश किया।