सागर नगर: मेनपानी में बनने वाले इस्कान मंदिर को लेकर विधायक प्रदीप लारिया ने किया स्थलीय निरीक्षण
सागर इस्कान के प्रमुख कृष्णार्चन प्रभु जी के आमंत्रण पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया सोमवार शाम 4 बजे मेनपानी में इस्कान मंदिर निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। कृष्णार्चन प्रभु जी ने बताया कि करीब 50 करोड़ की लागत से सागर के भक्तों द्वारा मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इस्कान मंदिर निर्माण की संभावित तिथि 30 अप्रैल होगी।