मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा करने के आरोप में साढूमल और गढोली कलां के 2 लोगों को किया गिरफ्तार
मड़ावरा पुलिस ने लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में साढूमल और गढोली कलां निवासी 2लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को दोपहर 2बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि साढूमल और गढोली कलां में 2लोग लड़ाई झगड़ा करके शान्ति व्यवस्था भंग कर रहे हैं।इसी सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और अलग अलग गाँव से 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।