प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अचानक चर्चा में आईं मोनालिसा भोसले ने केरल और मध्य प्रदेश के बीच चल रहे पारिवारिक और कानूनी विवाद के बीच कोच्चि पुलिस से मदद मांगी है। वह रविवार शाम अपने वकील के साथ एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस स्टेशन पहुंचीं और अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की, क्योंकि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर था। मोनालिसा भोसले ने अपने पिता पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने उसका पासपोर्ट छीन लिया। उसके अकाउंट से 10 लाख रुपये भी निकाल लिए। पुलिस से मदद मांगते हुए मोनालिसा ने पत्रकारों से कहा कि मेरी जान को खतरा है।
मोनालिसा प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई। नीली आंखों वाली यह लड़की कुंभ की वायरल गर्ल बन गई। हालांकि एक के बाद एक हुई घटनाओं ने उसे एक बहुत ही जटिल विवाद में फंसा दिया। अब मामला मोनालिसा के फरमान खान के साथ शादी के बाद शुरू हुआ। अब इसमें दो राज्यों केरल और मध्य प्रदेश की पुलिस शामिल हैं।
#MonalisaBhosale #KumbhMela #ViralGirl #KochiPolice #Kerala
Korba, Korba | Jul 20, 2026