दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार सुबह से भारी भीड़ जुट गई। कॉकरोच जनता पार्टी के 'चलो संसद' आह्वान पर बड़ी संख्या में संसद की ओर रुख किया। इस दौरान सपा सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी शामिल हुईं। उन्होंने दिल्ली पुलिस और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र के इतिहास में ये काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पुलिस के आंखों में भी शर्मिंदगी दिख रही थी। कुछ पुलिसकर्मी गुंडे बने हुए थे। कुछ पुलिसवाले बिना वर्दी के आए और बच्चों को मारा है। बच्चों को करंट दिया। जहां नियम होता है कि आपको पैरों पर मारना है, वहां बच्चों के सीने पर मारा है, ये आघात भारत माता के सीने पर किया है। हमारी मांग है कि शिक्षा मंत्री को हटाएं, सरकार जिम्मेदारी ले। इतनी अहंकारी कठोर और निर्दयी सरकार शायद ही देश के इतिहास ने देखी हो।
#dimpleyadav
Korba, Korba | Jul 20, 2026