मॉनसून सत्र के पहले दिन दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रोजेक्ट में युवाओं ने दिल्ली पुलिस के नाक में दम कर दिया। युवाओं की पीछे खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करने के साथ आंसू गैस के गोले दागे। इस सब के बीच उद्धव ठाकरे की पार्टी के सांसद संजय राउत ने एक्स पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत को याद किया। राउत ने एक मीम साझा करते हुए लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश माय लॉर्ड सूर्यकांत जी, आज के महान आंदोलन का श्रेय सिर्फइस एक व्यक्ती को जाता है। देश के मुर्दो को जिंदा करने के लिए आभार और शुक्रिया! दरअसल भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान यह कॉकरोच वाली टिप्पणी की थी। संजय राउत ने जो मीम साझा किया है उसमें लिखा गया है कि कैसे एक शब्द राष्ट्रव्यापी आंदोलन में बदल गया।
#SanjayRaut #CJP #CockroachJanataParty #DelhiProtest #ParliamentMarch
Korba, Korba | Jul 20, 2026