करछना: नैनी स्थित टीएसएल विद्युत उपकेंद्र से शनिवार को 5 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, अवर अभियंता ने दी जानकारी
तहसील करछना के नैनी स्थित टीएसएल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सड़वा कॉलोनी, केंद्रीय विद्यालय, दूरसंचार विभाग सहित कई अन्य स्थानों की बिजली आपूर्ति शनिवार को 5 घंटे पूर्ण रूप से बाधित रहेगा। अवर अभियंता रविकांत ने शुक्रवार शाम 7 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया कि उक्त उपकेंद्र से जुड़े बीपीसीएल फिटर से संबंधित क्षेत्र में विद्युत कार्य कराए जाएंगे।