करछना: घोडेडीह से हर्रई को जोड़ने वाला वर्षों से बदहाल मार्ग, मरम्मत कार्य न होने से चलना हुआ दूभर <nis:link nis:type=tag nis:id=Jansamasya nis:value=Jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
तहसील करछना क्षेत्र के घोडेडीह से हर्रई को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा हुआ है। मरम्मत कार्य न होने से समूचा मार्ग बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया है। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। मार्ग में गड्ढा होने से आए दिन राहगीर चोटहील भी होते हैं। उसके बावजूद भी जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।