चित्रकूट: बरगढ़ थाने में न्याय की गुहार, तीन दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं होने का आरोप
थाना प्रभारी रीता सिंह पर फरियादी ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
चित्रकूट। जनपद के बरगढ़ थाना क्षेत्र में एक फरियादी को न्याय नहीं मिलने का मामला सामने आया है। फरियादी का आरोप है कि उसने तीन दिन पहले थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। आज फरियादी को एक पर्ची दिए जाने की बात भी सामने आई है।
फरियादी ने थाना प्रभारी रीता सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय न मिलने की शिकायत की है। फरियादी का कहना है कि वह लगातार न्याय की उम्मीद में थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक उसकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
गौरतलब है कि थाना प्रभारी रीता सिंह पूर्व में थाना पहाड़ी में तैनाती के दौरान भी चर्चा में रही थीं। अब बरगढ़ थाना क्षेत्र में एक बार फिर उनके कार्यकाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि, मामले में पुलिस का पक्ष और शिकायत की वास्तविक स्थिति सामने आना अभी बाकी है।
अब सवाल यह है कि फरियादी की शिकायत पर आखिर कब होगी कार्रवाई और कब मिलेगा न्याय?