चित्रकूट दीपावली अमावस्या मेला: 30 से 40 लाख श्रद्धालुओं के लिए जल संस्थान ने की पेयजल व्यवस्था
चित्रकूट। दीपावली अमावस्या मेले में 30 से 40 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए जल संस्थान विभाग ने पेयजल व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले मेले में श्रद्धालुओं को पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए परिक्रमा मार्ग सहित प्रमुख स्थानों पर पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता फरहत हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि परिक्रमा मार्ग पर विभागीय सीमेंट की टंकियों (टीटीएसपी) की पूर्ण रूप से सफाई कराकर रंगाई-पुताई के बाद उन्हें चालू कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिक्रमा मार्ग पर 10 नग सिंटेक्स टंकियां, प्रत्येक 1000 लीटर क्षमता की स्थापित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि पार्किंग स्थलों, रैन बसेरों तथा प्रमुख मार्गों पर लगभग 35 से 40 टैंकरों के माध्यम से लगातार जलापूर्ति की जा रही है। विभाग का प्रयास है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो और किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जल संस्थान द्वारा मेले के दौरान पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।#चित्रकूट #दीपावलीअमावस्यामेला #जलसंस्थान #फरहतहुसैन #पेयजलव्यवस्था #Daily24Bharat #News11IndiaTV #DineshSinghKushwaha