जनपद में दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है, जिसमें एक पक्ष अभी भी न्याय की गुहार लगा रहा है,चित्रकूट में महंत भरतदास समेत चार पर मुकदमा दर्ज, जिला पंचायत सदस्य की छवि धूमिल करने का आरोप
फेसबुक पर अश्लील और अभद्र टिप्पणियां प्रसारित करने का मामला, दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
चित्रकूट। जनपद में दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है, जिसमें एक पक्ष अभी भी न्याय की गुहार लगा रहा है। जिला पंचायत सदस्य अनीता सिंह बघेल की छवि धूमिल करने तथा फेसबुक पर अश्लील और अभद्र टिप्पणियां प्रसारित करने के आरोप में मानिकपुर पुलिस ने वाल्मीकि आश्रम लालापुर के महंत भरतदास समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां प्रसारित की गईं, जिससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी आरोप लगाए गए हैं। दूसरे पक्ष का कहना है कि उनके खेत से बालू का अवैध खनन किया जाता था। इसके साथ ही कुछ लोगों ने मारपीट करने और धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं।
मामले में दोनों पक्षों के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि जांच के बाद पूरे मामले में क्या तथ्य सामने आते हैं और पीड़ित पक्षों को न्याय कब तक मिल पाता है।
#Chitrakoot #KhabarChitrakoot #महंतभरतदास #BreakingNews #UPPolice #FacebookNews #चित्रकूटसमाचार