15 स्थानों पर ठेके में संचालित होंगे मेला पार्किंग स्थल
बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के किए गए खास इंतजाम
चित्रकूट । विश्व प्रसिद्ध दीपावली अमावस्या मेला में तीर्थ यात्रियों की सुख सुविधाओं व सुरक्षा को जिला प्रशासन द्वारा इस बार प्राथमिकता दी गई है। इसी उद्देश्य को लेकर जिलाधिकारी चित्रकूट के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी ने 15 स्थानो पर ठेके पर मेला पार्किंग स्थल संचालित करने का निर्णय लिया है है,जहां पर यात्रियों व वाहन स्वामियों की सुख सुविधाओं तथा सुविधा, सुरक्षा के मद्देनजर सारी सुविधाएं नगर पालिका द्वारा सुलभ कराई जाएगी ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो और वाहनों की पूरी सुरक्षा रहे क्योंकि इसके पहले दीपावली मेला में अमावस्या के दौरान कई वाहनों के चोरी होने की घटनाएं घटित हुई थी इस बार ऐसी समस्या किसी यात्री को नहीं होगी।
मेला पार्किंग स्थलों परयात्रियों को शुद्ध पेयजल,शौचालय स्नान करने के लिए ,टेंट रुकने के लिए एवं सुरक्षा की सारी व्यवस्थाएं नगर पालिका द्वारा पार्किंग स्थलों पर की गई हैं।
नगर पालिका चित्रकूट धाम कर्वी के अधिशासी अधिकारी आर के प्रसाद ने बताया कि अमावस्या मेला में बाहर से आने वाले यात्री वाहन स्वामी जो जिधर से आए और जहां पर पार्किंग स्थल हैं वह नगर पालिका के पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन खड़ा करें ताकि कोई असुविधा न हो। मेला को सकुशल संपादित करने में प्रशासन एवं नगर पालिका का सभी तीर्थ यात्री सहयोग करें।