बीकानेर: एमजीएसयू में एसीबी की कार्रवाई, परीक्षा के भुगतान में गड़बड़ी को लेकर कर रही है जांच
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में ACB द्वारा मंगलवार दोपहर 2.30 बजे कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार ACB के ASP आशीष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर है और जांच कर रहे है। आशीष कुमार ने बताया कि परीक्षा के टेंडर के लिए राशि मांगी गई थी। करीब सात लाख रुपए की राशि जप्त की गई है और जांच की जा रही है कि यह राशि किसको दी जानी थी।