बीकानेर: जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर सर्किल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर निकाला सम्मान मार्च
गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन पर बीकानेर में भी शहर और देहात कांग्रेस द्वारा मंगलवार दोपहर 12 बजे कांग्रेस ने अंबेडकर सर्किल स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के चारों तरफ मार्च किय