केतार: उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में मूल प्रमाण पत्र को लेकर हंगामा, छात्रों और प्रधानाध्यापक के बीच हुई हाथापाई
Ketar, Garhwa | Sep 11, 2026 केतार के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय छाताकुण्ड में शुक्रवार को मूल प्रमाण पत्र को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रमाण पत्र नहीं मिलने से नाराज छात्रों और प्रधानाध्यापक के बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई की घटना सामने आई। बताया गया कि विद्यालय के कुछ छात्र मूल प्रमाण पत्र के लिए लगातार विद्यालय का चक्कर लगा रहे थे। प्रमाण पत्र नहीं मिलने से छात्र नाराज थे