रायडीह: आजादी के दशकों बाद भी बेन्दवाकोना गांव विकास को तरस रहा; मरीज को 'गेडुआ भार' में ढोकर अस्पताल पहुंचाया
Raidih, Gumla | Aug 31, 2026 गुमला। जिले के रायडीह प्रखंड अंतर्गत सुरसांग थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोड़-कोब्जा के राजस्व ग्राम रमजा के बेन्दवाकोना गांव में आजादी के दशकों बाद भी विकास की बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच सकी हैं। गांव में सड़क, बिजली, पेयजल समेत कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सबसे बड़ी परेशानी सड़क की है।