🩺 टीबी मुक्त औरंगाबाद की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल!
💊 प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों के बीच न्यूट्रीशन किट का वितरण, जिले के 1,951 मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराने का लक्ष्य।
स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण तथा टीबी मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, औरंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय स्थित नगर भवन में न्यूट्रीशन किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में माननीय विधायक, कुटुंबा श्री ललन राम, माननीय विधायक, रफीगंज श्री प्रमोद कुमार सिंह एवं जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) द्वारा संयुक्त रूप से टीबी मरीजों के बीच न्यूट्रीशन किट का वितरण किया गया।
🥜 पोषण से मिलेगी स्वस्थ होने की ताकत
वितरित न्यूट्रीशन किट में तेल, आटा, सोयाबीन, मूंगफली, व्हे पाउडर सहित प्रोटीन एवं विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य सामग्री शामिल है। इससे उपचाररत टीबी मरीजों को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराने, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने तथा उपचार के दौरान स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायता मिलेगी।
🎯 जिले के 1,951 टीबी मरीजों तक पोषण सहयोग पहुंचाने का लक्ष्य
जिले के सभी अधिसूचित 1,951 टीबी मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से मरीजों को उपचार के साथ-साथ पोषण संबंधी सहायता प्रदान कर टीबी से उबरने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) ने कहा कि जिला प्रशासन टीबी मुक्त औरंगाबाद के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन, स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासों, निक्षय मित्रों की सहभागिता एवं आमजनों के सहयोग से जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। उन्होंने सभी लाभार्थियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए अभियान से जुड़े अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, निक्षय मित्रों एवं सहयोगी संस्थाओं के योगदान की सराहना की।
🤝 आइए, टीबी मुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें!
टीबी के विरुद्ध लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि पोषण, जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता और निरंतर सहयोग भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आइए, मिलकर टीबी के प्रति भ्रांतियों को दूर करें, मरीजों का मनोबल बढ़ाएं और स्वस्थ एवं टीबी मुक्त औरंगाबाद के निर्माण में अपना योगदान दें।
#SamratChoudhary #CMSamrat #TBMuktBharat #TBFreeIndia #NutritionSupport #HealthyAurangabad #BiharHealth
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Health Department