भभुआ: कोर्ट ने 7 वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या मामले में आरोपी महिला को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Bhabua, Kaimur | Feb 21, 2026 मिली जानकारी के अनुसार बीते 5 नवंबर 2020 में चैनपुर थाना क्षेत्र के नाउडीह गांव में एक महिला सीता देवी अपने पड़ोसी कांति देवी के बेटे को अपने घर बुलाकर के हाथ पैर बांधकर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी। दोषी पाते हुए आरोपी महिला को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दी गई।