जमुई: कृष्णपट्टी मोहल्ला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 2, 2025 शहर स्थित कृष्णापट्टी मोहल्ला में बुधवार की रात करीब 9:00 बजे आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से मां और पुत्र घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक भी घायल हो गया। घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई। उसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।