जमुई: लखन धनामा गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
Jamui, Jamui | Jan 1, 2025 लखन धनामा गांव में बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे सुधीर यादव की पत्नी शिवार्थी कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मृतका के नैहर वालों को हुई। मामले में नैहर वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका के शव को देर शाम 7:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।