जमुई: पद्मावत के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक पर सवार तीन लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | Jan 1, 2025 पद्मावत के पास बुधवार की देर शाम करीब 6:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दो बाइक पर सवार छह युवकों में से तीन युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी। उंसके बाद एक युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो युवक को डॉ. नीरज साह के यहां भर्ती कराया गया है।