मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाने की मांग
बरेली। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा छंगा निवासी डालचंद्र ने एसएसपी से मारपीट के मुकदमे में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 109 बीएनएस तरमीम करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। आरोप है कि आठ सितंबर को निर्माण कार्य के दौरान बलवंत सिंह, पलविंदर सिंह, जितेंद्र व तरनजीत सिंह ने गाली-गलौज कर हमला किया। तरनजीत पर लोहे की रॉड से सिर पर वार करने का आरोप है। पीड़ित ने चौकी प्रभारी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए विवेचना दूसरे उपनिरीक्षक से कराने तथा आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की भी मांग की है। मामले में थाना शीशगढ़ में मुकदमा दर्ज है।
Bareilly news Live
#Bareillypolice