Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
indradevjimix
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक पूर्णकालिक की लगाई गुहार Samrat Choudhary
Kahara, Saharsa
| Oct 19, 2026
MORE NEWS
सार्वजनिक दुर्गा स्थान थाना चौक सहरसा
Kahara, Saharsa | Oct 19, 2026
सहरसा पुलिस आपकी सेवा में सदेव तात्यपर्य
Kahara, Saharsa | Oct 19, 2026
कैलाश पर्वत की भव्य थीम पर बना दुर्गा पूजा पंडाल बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम छपरा, सारण दिनांक 19 अक्टूबर 2026 सारण जिले में बनियापुर प्रखंड में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर कैलाश पर्वत की भव्य थीम पर निर्मित पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा निर्मित इस भव्य पंडाल को तैयार करने में लगभग पांच महीने का समय लगा है तथा इसके निर्माण पर करीब 80 लाख रुपये खर्च हुए हैं। लगभग 80 फीट × 80 फीट क्षेत्रफल में बने इस पंडाल की भव्य संरचना और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस समिति द्वारा यहां पर वर्ष 1972 से इस तरह की भव्य संरचना कर पूजा पंडाल का आयोजन किया जाता है। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पंडाल में प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिससे भीड़ का आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सके। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए परिसर में 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर फायर एक्सटिंग्विशर की भी व्यवस्था की गई है। पंडाल में व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 200 वॉलंटियर तैनात हैं। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन एवं पूजा समिति के समन्वय से भीड़ प्रबंधन, सुरक्षित आवागमन तथा शांतिपूर्ण दर्शन-पूजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भव्य निर्माण, बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के साथ कैलाश पर्वत थीम पर बना यह पंडाल दुर्गा पूजा के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है। श्रद्धालु उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं।
Saharsa, Bihar | Oct 19, 2026
छपरा शहर में भव्यता एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा दुर्गा पूजा महोत्सव, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद आकर्षक पूजा पंडाल, मनमोहक प्रकाश सज्जा और श्रद्धालुओं के अनुशासित आवागमन के लिए प्रशासन एवं पूजा समितियों का सराहनीय समन्वय छपरा, सारण। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर छपरा शहर में दुर्गा पूजा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित भव्य पूजा पंडालों की आकर्षक सजावट, कलात्मक संरचना एवं मनमोहक प्रकाश व्यवस्था श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं तथा पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण के साथ पर्व की रौनक देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर व�
Saharsa, Bihar | Oct 19, 2026
छपरा शहर में भव्यता एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा दुर्गा पूजा महोत्सव, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद आकर्षक पूजा पंडाल, मनमोहक प्रकाश सज्जा और श्रद्धालुओं के अनुशासित आवागमन के लिए प्रशासन एवं पूजा समितियों का सराहनीय समन्वय छपरा, सारण। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर छपरा शहर में दुर्गा पूजा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित भव्य पूजा पंडालों की आकर्षक सजावट, कलात्मक संरचना एवं मनमोहक प्रकाश व्यवस्था श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं तथा पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण के साथ पर्व की रौनक देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। पूजा पंडालों में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, स्वयंसेवकों की तैनाती तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से दर्शन-पूजन कर सकें। भीड़ के सुचारु प्रबंधन तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की रोकथाम के लिए संबंधित पदाधिकारियों को सतर्कता एवं तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। इस भव्य आयोजन को सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में पूजा समितियों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। समिति के सदस्य एवं स्वयंसेवक श्रद्धालुओं के अनुशासित आवागमन, भीड़ नियंत्रण तथा आवश्यक सहयोग के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन और पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय से पर्व के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। पूजा समितियों द्वारा पंडालों की साज-सज्जा, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छपरा शहर में दुर्गा पूजा का आयोजन प्रशासनिक तत्परता, सामाजिक सहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। जहां जिला प्रशासन विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा संधारण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहा है, वहीं पूजा समितियां भी पूरे समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। दोनों के साझा प्रयासों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालु शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मां दुर्गा का दर्शन-पूजन कर सकें। जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता है कि दुर्गा पूजा महोत्सव शांति, सद्भाव, सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न हो। प्रशासन ने आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से भी अनुशासन बनाए रखने, सुरक्षा निर्देशों का पालन करने तथा पर्व की गरिमा एवं सौहार्द को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
Saharsa, Bihar | Oct 19, 2026
रावण वध आयोजन को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश छपरा, सारण। रावण वध कार्यक्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। इसी क्रम में आज दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण श्री रौशन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से आगामी 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम के लिए प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान आयोजन के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग क�
Saharsa, Bihar | Oct 19, 2026
रावण वध आयोजन को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश छपरा, सारण। रावण वध कार्यक्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। इसी क्रम में आज दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण श्री रौशन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से आगामी 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम के लिए प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान आयोजन के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने निर्धारित स्थलों पर ससमय उपस्थित रहकर पूरी सतर्कता एवं जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ का सुव्यवस्थित प्रबंधन, सुरक्षित आवागमन तथा विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। ब्रीफिंग के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश निम्नवत हैं— - सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था: आयोजन स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त सतर्कता बरतते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया गया। - भीड़ प्रबंधन: दर्शकों के प्रवेश एवं निकास को सुव्यवस्थित रखने, आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने तथा भीड़ के अनियंत्रित जमाव और अफरा-तफरी की स्थिति को रोकने पर बल दिया गया। - यातायात व्यवस्था: कार्यक्रम के दौरान यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने, आवश्यकतानुसार वाहनों के परिचालन एवं पार्किंग को व्यवस्थित रखने तथा आम नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। - प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की जवाबदेही: सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने निर्धारित स्थल पर मुस्तैद रहेंगे तथा बिना सक्षम अनुमति के प्रतिनियुक्ति स्थल नहीं छोड़ेंगे। - आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी: किसी भी अप्रिय घटना अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को देते हुए त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। - आपसी समन्वय एवं निगरानी: सभी संबंधित पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाए रखते हुए आयोजन स्थल की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखेंगे तथा आवश्यकता के अनुरूप त्वरित निर्णय लेंगे। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि रावण वध कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को पूरी मुस्तैदी, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन आम नागरिकों एवं कार्यक्रम में शामिल होने वाले दर्शकों से अपील करता है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, भीड़ प्रबंधन में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन एवं पुलिस के साथ सहयोग और समन्वय बनाए रखते हुए रावण वध कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
Saharsa, Bihar | Oct 19, 2026
मनोपाली, बनियापुर में ड्रैगन थीम पर बना भव्य दुर्गा पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र, भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम छपरा, सारण 19 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सारण जिले के मानोपाली, बनियापुर में ड्रैगन थीम पर निर्मित भव्य पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां जन सहयोग मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा पिछले 23 वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालु उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। खुले मैदान में निर्मित इस पंडाल में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। भीड़ प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं, निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से परिसर में 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पूजा आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने एवं श्रद्धालुओं की सहायता के लिए 130 स्वयंसेवक (वॉलंटियर) सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इनके माध्यम से श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने तथा भीड़ नियंत्रण में सहयोग दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा एवं सुचारु भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मां दुर्गा का दर्शन कर सकें।
Saharsa, Bihar | Oct 19, 2026