इटावा: नगला धना गांव के समीप 2 बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर हुई मौत, एक घायल सैफई पीजीआई रेफर
Etawah, Etawah | Mar 22, 2024 भरथना थाना क्षेत्र के नगला धना गांव के पास गुरुवार देर शाम, दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, घटना में 1 बाइक सवार रम्पुरा निवासी सत्येंद्र कुमार यादव पुत्र साहूकार यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,और दूसरे बाइक सवार ब्रह्म नगर भरथना निवासी राजेश तिवारी पुत्र रामकुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।