इटावा: शहर में श्रद्धाभाव और हर्षोल्लास से निकली चतुर्थ भव्य श्री राधा श्याम सुंदर की शोभायात्रा, पालिकाध्यक्ष ने उतारी आरती
Etawah, Etawah | Mar 22, 2024 रामलीला मैदान से श्री राधा श्यामसुंदर की चतुर्थ भव्य शोभायात्रा श्रद्धाभाव के साथ हर्षोल्लास से निकाली गई। मार्ग में जगह-जगह पुष्प व इत्र वर्षा के साथ आरती पूजन कर स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता व पूर्व पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू ने भगवान श्याम सुन्दर का आरती पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया।