इटावा: जिला अस्पताल में बाइक ले जाने के मामले में दोनों बाइक चालकों का किया गया 5-5 हजार रुपए का चालान
Etawah, Etawah | Mar 22, 2024 जिला अस्पताल में तीमारदार द्वारा बाइक ले जाने के मामले में अस्पताल के दो मुख्य रास्तों पर जंजीर लगाई गई। दो बाइकों को सीज कर पुलिस ने 5-5 हजार रुपये का चालान भी किया है। शुक्रवार दोपहर अस्पताल पहुंचकर सिविल लाइन पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने जांच पड़ताल की है। एसएसपी संजय कुमार ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की कमियों की जांच भी कराई जा रही है।