इटावा: हनुमंतपुरा रोड पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी बाइक, 2 युवक घायल
Etawah, Etawah | Mar 22, 2024 सरसों थाना क्षेत्र के हनुमंतपुरा रोड पर जा रहे बाइक सवार के आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लिया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक खाई में जा गिरी, इस हादसे में बाइक सवार उदयपुर निवासी विपिन व उनके चचेरे भाई राज कुमार घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने उपचार हेतु CHC पहुंचाया, मौके पर पहुँचे परिजनों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।