इटावा: लखना में लेंटर का हिस्सा गिरने से पिता-पुत्री समेत 3 लोग घायल, सभी जिला अस्पताल में भर्ती
Etawah, Etawah | Mar 22, 2024 बकेवर इलाके के लखना में शुक्रवार दोपहर पुराने मकान के लेंटर का हिस्सा गिर जाने से पिता पुत्री समेत तीन लोग घायल हो गए है। मामले में बताया गया कि घर पर ओमकार शर्मा पुत्री ज्योति शर्मा और नाती शिवजी के साथ बैठे थे, तभी अचानक लेंटर का हिस्सा गिर जाने से तीनो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। सभी का डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है।