मेजा: मेजा क्षेत्र में पति की मौत के बाद महिला को ससुराल से निकाला गया, इंसाफ की गुहार
Meja, Allahabad | Apr 23, 2026 मेजा क्षेत्र की एक महिला की शादी मिर्जापुर में हुई थी। पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से बेघर कर दिया। मजबूरन महिला अपने मायके में रहने को विवश है। आज गुरुवार सुबह पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके साथ अन्याय किया और उसे अधिकारों से वंचित कर दिया। अब महिला शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रही है।