डिंडौरी: शौचालय में भोजन बनाने पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मानिकपुर पर्यवेक्षक को किया निलंबित
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मनिकपुर पर्यवेक्षक लक्ष्मी शिव को निर्धारित निरीक्षण और नियमित मॉनिटरिंग न करने और शासन के नियमों का पालन मे लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करते हुए निलंबन के आदेश जारी किया।दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने गुरुवार रात 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी का भोजन विगत चार माह से शौचालय में बनाया जा रहा था ।