लखीसराय: जमालपुर-किऊल रेलखंड पर अभयपुर और कजरा स्टेशन के बीच 7 घंटे का मेगा ब्लॉक शुरू
मालदा मंडल के तहत जमालपुर- किऊल खंड में अभयपुर एवं कजरा स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 26 और 27 को हटाने हेतु सबवे के प्रावधान के लिए आईसीसी बॉक्स और स्लैब को स्थापित किया जा रहा है. इसे लेकर रविवार पूर्वाह्न 7:30 बजे से इस रेलखंड पर मेगा ब्लॉक शुरू हुआ. जो अपराह्न 2:30 बजे तक रहेगा. 8 ट्रेन कैंसिल,4 को शार्ट टर्मिनेट और 7 ट्रेनों का समय बदल गया है.