टीकमगढ़ में गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और हवा चली। सुबह हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों में अपनी फसलों को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया गया कि गेहूं की फसल पककर तैयार है ऐसे में बारिश और तेज हवा से भारी नुकसान होने की आशंका है।