दादरी: FNG रोड से पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, मौके से 106 क्वार्टर अवैध शराब बरामद
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने बुधवार को एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 106 क्वार्टर अवैध शराब भी बरामद कर ली है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से मनोज कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का शराब तस्कर है जो लंबे समय से बाहर के राज्यों से अवैध शराब लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था।