युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। बलिया से लखनऊ रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में रोहित सिंह ने भगवान राम और भगवान कृष्ण के नाम पर राजनीति करने को लेकर अखिलेश यादव को निशाने पर लिया।
रोहित सिंह ने कहा, “मैंने बार-बार कहा है कि वोट के लिए भगवान राम और भगवान कृष्ण का उपयोग करने का प्रयास करने वालों, कान खोलकर सुन लो, आप अखिलेशुद्दीन थे, अखिलेशुद्दीन हैं और अखिलेशुद्दीन ही रहेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि यदि अखिलेश यादव के मन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रति अनुराग उत्पन्न हुआ है तो अयोध्या जाने से पहले मथुरा चलकर भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में ईंट रखें और यह संकल्प लें कि हम कृष्ण की कसम खाते हैं, मंदिर यहीं बनाएंगे।
रोहित सिंह ने अखिलेश यादव के सनातन प्रेम पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता इस तरह की राजनीति को समझ रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 27 सीटों पर सिमटकर रह जाएगी।
रोहित सिंह के इस बयान से उत्तर प्रदेश की राजनीति में राम मंदिर, कृष्ण जन्मभूमि और सनातन धर्म को लेकर सियासी बयानबाजी फिर चर्चा में आ गई है। #Balliakhabar #Rohitsingh #yuvachetna #AkhileshYadav #UPPolitics #samajwadipartyofficial #UttarPradesh #Election2027 #sanatandharma