इटारसी: इटारसी में कबाड़ बीनने वाली महिलाओं ने बोरियों में भरकर स्टील के नल किए चोरी, ढाई लाख का सामान बरामद, सीसीटीवी आया सामने
पुलिस ने मंगलवार को शहर में हुई 2.50 लाख रुपए की चोरी का खुलासा किया। पूरी घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो बुधवार सुबह करीब 8 बजे सामने आया है। इनके पास चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है। सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक सिंधी कॉलोनी के रहने वाले चंदन के निर्माणाधीन स्थान से सामान चोरी गया था।