किशनगढ़ बास: चिकानी बहादुरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 45 किलो दूषित मिठाई को नष्ट किया गया
Kishangarhbas, Alwar | Sep 10, 2026
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे किशनगढ़ बास तहसील के चिकानी बस स्टैंड बहादुरपुर में तीन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। नोडल अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।