उचकागांव: गोपालगंज में बेकाबू बस ने 22 वर्षीय छात्रा को रौंदा, मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने लाइन बाजार में लगाया जाम
गोपालगंज जिले के लाइन बाजार-मीरगंज मुख्य पथ पर साहेबाचक गांव के समीप शुक्रवार को एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से 22 वर्षीय छात्रा मुस्कान कुमारी की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतका की पहचान लाइन बाजार निवासी भोला प्रसाद की पुत्री के रूप में हुई है। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से तेज रफ्तार में फरार हो गया। इस घटना से गुस्साए परिज