कुंडा: कुंडा के एक गांव में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के चलते मारपीट और छेड़खानी, 9 के खिलाफ दर्ज हुआ केस
कुंडा के एक गांव में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के चलते 29 सितम्बर को मारपीट हुई। एएसपी संजय राय ने बताया की दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर छेड़खानी और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए। पुलिस ने मंगलवार शाम 5 बजे एक पक्ष की तहरीर पर पांच और दूसरे पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ के केस दर्ज किया है।