कुंडा: महमदपुर भाव गांव में नव दुर्गा पूजा स्थल के विवाद का निस्तारण, ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों संग की बैठक
महमदपुर भाव गांव में होने वाले नव दुर्गा पूजा स्थल को लेकर चल रहे विवाह की जानकारी पर मंगलवार शाम 5 बजे ब्लॉक प्रमुख अनुभव यादव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणो संग बैठक कर नवदुर्गा पूजा स्थल का निरीक्षण किया और मामले में दोनों पक्षों से वार्तालाप कर मामले का निस्तारण कर दिया ।इस दौरान ग्राम प्रधान सिद्धांत यादव के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।