राजगढ़ी: स्याना चट्टी में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, शौचालय डूबा
स्याना चट्टी में यमुना नदी का जल स्तर उफान पर है। सोमवार सुबह 8 बजे से यमुना नदी स्याना चट्टी सहित आसपास के इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। स्याना चट्टी में सुलभ शौचालय यमुना नदी में डूब गया है, वहीं स्याना चट्टी माध्यमिक विद्यालय का पूरा परिसर ख़तरे की जद आ गया है।