राजगढ़ी: स्यानाचट्टी में यमुनानदी लगातार खतरे के निशान पर बह रही है, होटलों व घरों में यमुना का पानी घुसा
गत शुक्रवार रात से यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। शनिवार सुबह 6 बजे तक भी यमुना का जलस्तर नहीं घटा है। स्थानीय लोगो में भय का माहौल है। स्यानाचट्टी में होटलों और घरों में यमुना का पानी घुस गया। स्थानीय होटल व्यवसायियों का कहना है कि उन्हें आधी रात को ही लोगों को जगाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भेजना पड़ा।