राजगढ़ी: उपराड़ी गांव में ध्याणियों ने बाबा बौखनाग देवता को सोने का छत्र और गणेश भगवान की प्रतिमा की भेंट
बड़कोट के उपराड़ी गांव में ध्याणी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार दोपहर 3 बजे बाबा बौख नाग मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में गांव की ध्याणियों ने बाबा बौख नाग की डोली के साथ जमकर रासौं तांदी नृत्य किया। इस दौरान विभिन्न गांव से अपने मायके पहुंची ध्याणियों ने संयुक्त रूप से बनाया गया चांदी का छत्र और गणेश भगवान की प्रतिमा भेंट की।