राजगढ़ी: बड़कोट के उपराड़ी गांव में बाबा बौखनाग देवता के मंदिर परिसर में ध्याणी मिलन समारोह का शुभारंभ हुआ
शनिवार को बड़कोट के उपराड़ी गांव दो दिवसीय ध्याणी मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। गांव की ध्याणियां दोपहर 12 बजे बाबा बौखनाग देवता की डोली अगुवाई में गंगा स्नान के लिए गंगनानी जलकुंड रवाना हुए। वहां पर देव डोली के साथ ही ध्याणियों ने जल कुंड में पुष्य की डुबकी लगाई। वहां से ध्याणियां ढोल दमाऊ की धून के साथ जल कलश यात्रा के साथ पुन: उपराड़ी गांव पहुंची।