राजगढ़ी: स्यानाचट्टी में चैनलाइजेशन के लिए पहुंचाई गई अतिरिक्त पोकलेन मशीन
सिंचाई विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि, चैनेलाइजेशन हेतु एक अन्य पोकलेन मशीन को शनिवार शाम को स्यानाचट्टी पहुंचा दिया गया तथा वर्तमान में दोनों पोकलेन मशीनों द्वारा कार्य गतिमान है। चैनेलाइजेशन का कार्य तीव्र गति से चल रहा है तथा प्रशासन द्वारा आपदा की प्रत्येक स्थिति से निपटने के सभी जरूरी प्रयास निरंतर जारी है।